प्लेटलेट्स का मतलब क्या है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 13:46

प्लेटलेट्स क्या है

प्लेटलेट्स हमारे शरीर की ऐसी कोशिकाएं होती हैं जो ब्लड को बहने से रोकती है. शरीर में किसी इंजरी या अन्य कारण से वेसल्स से ब्लीडिंग होने पर प्लेटलेट्स की मदद से ब्लड को रोका जाता है. लो प्लेटलेट्स की संख्या नियमित शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है. यदि किसी स्थिति में प्लेटलेट्स की संख्या में कमी या वृद्धि होने लगता है तो कई तरह की बीमारियाँ होना शुरू हो जाती हैं. आमतौर प्लेटलेट्स की कमी समस्या का कारण बनती है. आइए इस लेख के जरिए हम प्लेटलेट्स के बारे में जानकारी प्राप्त करें ताकि लोगों में इस संबंध में जानकारी बढ़ सके.
प्लेटलेट्स के कार्य

प्लेटलेट्स डैमेज टिश्यू को ठीक करने के साथ ही ब्लीडिंग होने से रोकता हैं. इस होमियोस्टेसिस के रूप में भी जाना जाता है. प्लेटलेट्स ब्लड में मौजूद एलेमेंट्स होते हैं, जो पानी के समान द्रव और कोशिकाओं से बनी होते हैं. इन सेल्स में ऑक्सीजन को ले जाने वाली रेड ब्लड सेल्स भी होता हैं. प्लेटलेट्स ब्लड में मौजूद माइक्रो पार्टिकल्स होते हैं जिनको मेडिकल चेकअप के दौरान देखा जाता है. शरीर पर चोट लगने के बाद ब्लड में मौजूद प्लेटलेट्स को संकेत मिलना शुरू हो जाता हैं, जिससे वह इंजरी और ब्लीडिंग वाले हिस्से पर पहुंचकर ब्लड को रोकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info